फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Certificates issued to 28 Divyangs

शिविर में 28 दिव्यांगों को जारी किए प्रमाणपत्र

Fri, 10 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Certificates issued to 28 Divyangs
भगवानपुर ब्लाक परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लगी दिव्यांगों की भीड़। - फोटो : ROORKEE
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में 28 दिव्यांगों को प्रमापणत्र जारी किए गए। शिविर में 137 दिव्यांगों ने पहुंचकर आवेदन किया था। इस दौरान विधवा, दिव्यांग और बुजुर्ग पेंशन के लिए भी लोगों ने आवेदन किया। शिविर में 14 लोगों को यूनिक आईडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। लोग सुबह करीब नौ बजे ही ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए थे। शिविर में समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही। शिविर में भगवानपुर के अलावा रुड़की, खानपुर, भगवानपुर, लक्सर, मंगलौर, सालियर, टोडा कल्याणपुर, कलियर, मानुबांस से दिव्यांगों ने पहुंचकर लाभ उठाया। 137 लोगों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 28 दिव्यांगों को चिकित्सा टीम ने जांच के बाद प्रमाणपत्र जारी किए। वहीं, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की टीम ने यूडीआईडी कार्ड के लिए 14 लोगों का पंजीकरण किया।
विज्ञापन

सहायक समाज कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रयास किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाए। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के लिए 26, दिव्यांग पेंशन के लिए 18, विधवा पेंशन के लिए पांच और किसान पेंशन के लिए 11 आवेदन आए। वहीं, 11 लोग विभिन्न योजनाओं की शिकायत लेकर पहुंचे थे, जिसमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर ईएनटी सर्जन डॉ. आरवी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजकेश पांडे, राजीव, अंचित वर्मा, मुकांशी रघुवंशी, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, कुंदन सिंह रावत, बलकरण सिंह, सरिता सैनी, जया सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed