{"_id":"61f55188c0026347562ee020","slug":"ceo-neseo-summoned-two-principals-roorkee-news-drn4027876132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ ने दो प्रधानाचार्यों से किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ ने दो प्रधानाचार्यों से किया जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में प्रशिक्षणरत दो शिक्षिकाओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद इसकी समय पर जानकारी जिला निर्वाचन आयोग को नहीं देने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षिकाओं के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया है।
दरअसल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर और राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानक चौक मंगलौर की दो शिक्षिकाओं की ड्यृटी 25 जनवरी को चुनाव में प्रशिक्षण प्राप्त करने में लगी थी। इससे पहले 21 जनवरी को दोनों शिक्षिकाएं कोरोना पॉजिटिव हो गईं। ऐसे में स्वयं को अस्वस्थ मानते हुए उन्होंने अपने प्रधानाचार्य को पॉजिटिव होने की जानकारी दी ताकि वे जिला निर्वाचन को मामले से अवगत करा सके। इसके बाद 25 जनवरी को ड्यूटी पर गैरहाजिर रहने पर जिला निर्वाचन आयोग ने दोनों शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। दोनों शिक्षिकाओं ने सभी तथ्यों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पक्ष रख दिया। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि प्रधानाचार्यों ने लापरवाही बरतते हुए शिक्षिकाओं की स्थिति से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत नहीं कराया। ऐसे में तथ्य स्पष्ट नहीं होने के चलते जिला निर्वाचन आयोग ने दोनों शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अब मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दोनों प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि निर्वाचन और कोरोना संक्रमण दोनों ही गंभीर विषय हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।