फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CCTV cameras installed at Roorkee railway station

रुड़की रेलवे स्टेशन पर ‘तीसरी आंख’ से निगरानी शुरू

Sat, 27 Jul 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at Roorkee railway station
रेलवे स्टेशन की चाकचौबंद सुरक्षा के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी शुरू कर दी गई है। जबकि लक्सर रेलवे स्टेशन के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे प्रस्तावित हैं। वहीं, चुड़ियाला और इकबालपुर रेलवे स्टेशनों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। पहली खेप में अलग-अलग सुविधाओं से लैस तीन तरह के कैमरे लगाए गए हैं। इनमें डोम, बुलेट और फोर-के कैमरे हैं, जिन्हें चिह्नित स्थान पर लगाया जा रहा है। तीनों कैमरों की अपनी-अपनी विशेषताएं होंगी जो अलग-अलग तरीकों से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी। इन कैमरों को लगाने के लिए पूर्व में ही आरपीएफ ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

इन कैमरों को प्लेटफार्म के प्रमुख प्वाइंट पर लगाया गया है। रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज, मुख्य प्रवेश द्वार भी इन कैमरों को लगाया जा रहा है। रुड़की रेलवे स्टेशन पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि चुड़ियाला और इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लक्सर रेलवे स्टेशन के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे प्रस्तावित हैं, जो एक या दो दिन में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed