{"_id":"57fa8ae44f1c1b7c5228e3fa","slug":"cash-and-jewllery-stolen-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी व जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी व जेवर ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घर से 85 हजार की रकम, पांच सोने की अंगूठी एवं दो सोने की चेन चोरी कर ली गई। अपर रोड से सटे काशीपुरा मोहल्ला में खेमचंद जाटव अपनी पत्नी सावित्री के साथ रहते हैं। वे दोपहर को किसी कार्य से घर से बाहर गए थे और उनकी पत्नी पड़ोस के घर में किसी की मौत होने पर शोक में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन
दोपहर को जब खेमचंद जाटव लौटे तब देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी अलमारी का लाकर भी तोड़ दिया गया था। लाकर में रखी नकदी एवं जेवरात गायब थे। चोरी की सूचना पर पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
हैरानी की बात ये है कि घनी आबादी वाले मोहल्ले में चोरी होने पर हर कोई हैरत में है। नगर कोतवाली प्रभारी येागेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन