फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cash and goods stolen by breaking the locks of the shop

दुकान के ताले तोड़कर नकदी व एक लाख का सामान चोरी

Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen by breaking the locks of the shop
भगवानपुर में कृषि मंडी समिति की दुकान में हुई चोरी। - फोटो : ROORKEE
चोरों ने विद्युत पार्ट्स की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और करीब एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। दुकानदार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के गांव तिगड़ा माजरा व हाल रुड़की निवासी सोनू त्यागी ने भगवानपुर कस्बे की कृषि मंडी समिति की दुकानों में विद्युत पार्ट्स की दुकान कर रखी है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान बंद रही। इस बीच चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मंगलवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देखे। उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सोनू ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान के गल्ले से छह हजार की नकदी और 30 बंडल बिजली के तार चोरी कर ले गए हैं। तार की कीमत करीब एक लाख रुपये है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed