फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered for falsifying records while selling SIM

Roorkee News: सिम बेचते समय अभिलेखों में धांधली पर मुकदमा दर्ज

Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered for falsifying records while selling SIM
दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर सिम बिक्री करते समय विभाग को उपलब्ध कराए गए अभिलेखों में धांधली की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सहारनपुर के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी हरिद्वार रविंद्र सागर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सिम विक्रय करने वाली टीम से जुड़े एक व्यक्ति मोहम्मद गय्यूर निवासी गांव खुजनावर मुश्त जनपद सहारनपुर ने धोखाधड़ी कर 55 सिम बिना पड़ताल किए ही बिक्री करते हुए अपनी आईडी से जारी किए हैं।
विज्ञापन




आरोप है कि जिन्हें सिम जारी किए गए हैं उनके अभिलेखों का भी मिलान नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूरसंचार विभाग के कनिष्ठ अधिकारी रविंद्र सागर ने बताया कि आरोपी की आईडी से सिम जारी करते समय विभाग को सही अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि सिम जारी करने का घटनास्थल भगवानपुर रहा है। दूरसंचार विभाग के एक कनिष्ठ अधिकारी की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed