फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered against tractor driver after woman's death

Roorkee News: महिला की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

Mon, 05 May 2025 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Case registered against tractor driver after woman's death
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर निवासी अर्जुन ने तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को बहन रितु अपने देवर अक्षय के साथ बाइक से उदलहेड़ी से रुड़की की ओर आ रही थी। जैसे ही वह मुन्डेट गांव के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इसके बाद चिकित्सकों ने रितु की गंभीर हालत देखकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। अस्पताल से बाहर निकलते ही रितु की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। अर्जुन का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed