{"_id":"608af30c8ebc3ebf012b03dc","slug":"case-on-a-shopkeeper-for-opening-shop-three-taken-into-custody-roorkee-news-drn37767742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्पू में दुकान खोलने पर एक दुकानदार पर मुकदमा, तीन हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्पू में दुकान खोलने पर एक दुकानदार पर मुकदमा, तीन हिरासत में लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना कर्फ्यू में दुकान खोलने पर एक दुकानदार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जबकि तीन दुकानदार पुलिस ने हिरासत में लिए गए। वहीं कई दुकानदार पुलिस की भनक पाकर शटर डाउन कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानों के बाहर खड़े लोगों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार डीएम ने बुधवार से तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया हुआ है। इसमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही खोले जाने की अनुमति है। इसके बावजूद कुछ ऐसे दुकानदार हैं जो पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए नियमों की अनदेखी कर दुकान खोल रहे हैं। बुधवार की रात गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह चौक पर मित्तल मोटर्स की दुकान खुली है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मामला सही निकला। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि कांस्टेबल पूरण की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश निवासी अंबर तालाब पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह भी गैर जरूरी सेवाओं की दुकानें खुली रही। पुलिस भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करती रही। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुदर्शन प्लाजा में मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान खुली हैं। पुलिस ने यहां पर कार्रवाई करते हुए दुकान बंद कराई। इसके अलावा प्रेम मंदिर रोड पर भी एक दुकान खुली होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीन दुकानदारों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कई जगहों पर दुकानों के बाहर खड़े लोगों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा।
कोरोना कर्फ्यू में शराब पीकर कर रहे थे हंगामा
रुड़की। पुलिस ने सोलानी पार्क में शराब पीकर हंगामा करने पर पुलिस ने दो लोग गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बुधवार की रात सूचना मिली थी कि सोलानी पार्क में बैठकर दो युवक शराब पी रहे हैं। यह लोग कोरोना कर्फ्यू के बावजूद सार्वजनिक स्थल पर घूमकर शहरवासियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि आरोपितों के नाम विकास और मनोहर निवासी सामरण माजरा, थाना बभौन जनपद कुरुक्षेत्र, हरियाणा तथा हाल निवासी साउथ सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की है। इनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।