फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed for assault and firing against ration dealer and associates

राशन डीलर और साथियों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग का मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Oct 2020 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case filed for assault and firing against ration dealer and associates
राशन बांटने को लेकर हुई कहासुनी का मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि राशन डीलर ने छह लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के साथ मारपीट की और तमंचे से फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने राशन डीलर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रणसुरा गांव निवासी अशरद पुत्र वहीद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में जुल्फकार पुत्र अकबर राशन वितरण का कार्य करता है। उसके मुताबिक 30 सितंबर को राशन डीलर उसके चाचा इलियास के घर के सामने से जा रहा था। इस पर उसके चाचा के लड़के आरिफ ने उसे राशन वितरण करने के बारे में पूछ लिया। आरोप है कि इस पर राशन डीलर ने उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद वह अपने पक्ष के लोगों को साथ लेकर उसके चाचा इलियास के घर पर चढ़ आया। उस दौरान उसके हाथ में तमंचा भी मौजूद था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके चाचा के लड़के नईम आरिफ व बिलाल के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। यहीं नहीं बिलाल को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तमंचे से फायरिंग भी कर दी। इससे वह घायल हो गया। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। कोतवाली के दरोगा संजय रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुल्फिकार पुत्र अकबर, उसके बेटे गुलबहार, जमशेद और मुंतयाज उर्फ इल्ली पुत्रगण अकबर, इखलाक पुत्र इमरान, परवेज पुत्र फुरकान और जावेद पुत्र तैमूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed