{"_id":"61f6a5d60dc6e51f61174b63","slug":"case-filed-against-the-parents-of-the-parents-for-abortion-roorkee-news-drn4028667100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात कराने के पर युवती के परिवार के नौ लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात कराने के पर युवती के परिवार के नौ लोगों पर केस
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का गर्भपात कराने के मामले में परिवार के नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस को केशव नगर निवासी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते 2020 को उसने क्षेत्र निवासी एक युवती से सहारनपुर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म के अनुसार शादी की थी। युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद दोनों केशवनगर में रह रहे थे। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी। 25 नवंबर 2021 को पत्नी के मायके वाले उसे अपने साथ घर ले गए। आरोप है कि इस बीच परिवार वालों ने षड़यंत्र रचकर गर्भपात करा दिया। परिजनों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती के परिवार के नौ लोगों के खिलाफ गर्भपात कराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं एकपुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर जबरदस्ती कोचिंग सेंटर से उठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती शादी करने के मामले में युवती के पति और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी लक्सर में कोचिंग करने के लिए जाती थी। एक सितंबर 2020 को कोचिंग सेंटर से एक युवक ने दो साथियों के साथ बेटी को जबरन अपने घर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन हिंदू धर्म अपनाकर शादी की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।