{"_id":"6322288159f85144ed79ee2a","slug":"case-filed-against-nine-in-laws-for-dowry-harassment-roorkee-news-drn4227603133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में ससुराल के नौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में ससुराल के नौ लोगों पर केस दर्ज
सार
पुलिस ने एक पीड़िता की तहरीर पर चार महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।वहां पुलिस ने घटनास्थल दूसरे क्षेत्र का बताकर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने एक पीड़िता की तहरीर पर चार महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली गंगनहर निवासी एक पीड़िता ने डीजीपी को बताया कि जून 2019 में उसके दूर का रिश्तेदार अपने एक साथी के साथ उसे बहला फुसलाकर कलियर लाया। वहां एक गेस्ट हाउस में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवक उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां तलाश करते हुए उसके परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान परिवार के लोगों ने समाज के डर से नाबालिग होते हुए भी उसका निकाह युवक के साथ करवा दिया। शादी के बाद उसे एक बेटी हुई। इसके बाद ससुरालवाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
महिला ने आरोप लगाया कि इसी बीच उसका पति उसे छोड़कर विदेश चला गया। उसके जाने के बाद ससुर और देवर ने उसके साथ छेड़खानी। इसी बीच उसने एक और बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति ने फोन पर उसे बेटी होने पर बदनाम करने की धमकी की। मामले की जानकारी पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
बाद में पीड़िता शिकायत लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग की। वहां पुलिस ने घटनास्थल दूसरे क्षेत्र का बताकर उन्हें वापस भेज दिया। पीड़िता ने मामले में डीजीपी से शिकायत की। डीजीपी के आदेश पर सीओ विवेक कुमार के निर्देश पर कलियर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पति समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़खानी, मारपीट, दुष्कर्म, पोक्सो, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।