फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against four people including two real brothers in fraud case

Roorkee News: धोखाधड़ी के मामले में दो सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including two real brothers in fraud case

विज्ञापन
मंगलौर। दो सगे भाइयों ने एक कंपनी के साथ मिलकर भट्टा स्वामी व उसके पुत्र से भूमि का बैनामा करा लिया। आरोपियों द्वारा दिए गए 71 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। आरोपी अब रकम देने से इन्कार कर रहे हैं। आरोपियों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षण संस्थान समेत तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कर्नल एन्कलेव निवासी लोकेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लंढौरा क्षेत्र में भूमि है। जिस पर उसने ईंट भट्टा भी लगा रखा है। बताया गया है कि आरोपियों ने एक शिक्षण संस्थान के साथ मिलकर 2 अगस्त 2024 को मेरे कब्जे वाली भूमि का बैनामा करा लिया। आरोपियों ने शिक्षण संस्थान की पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर उससे व उसके पुत्र से भी बैनामा करा लिया। जिसके एवज में उसे 71 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन

पैसों का तकादा किया गया तो आरोपियों ने रकम देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसकी जमीन को खोदना शुरू कर दिया। जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर साजिद व मुकीम निवासी थिथौला, नेहा निवासी मोहनपुरा रुड़की एवं सूर्यांश इंस्टीट्यूशन प्राइवेट लिमिटेड देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed