{"_id":"68a9cd5a3bf3bfc0e8096272","slug":"case-filed-against-15-people-in-connection-with-clash-in-bedpur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-770769-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बेड़पुर में हुए संघर्ष के मामले में 15 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बेड़पुर में हुए संघर्ष के मामले में 15 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कलियर के बेड़पुर में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के सभासद समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेड़पुर निवासी अहसान ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को नगर पंचायत कलियर का चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही उनके विपक्षी कुछ लोग उनसे रंजिश रखते चले आ रहे हैं। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद से यह लोग नाजायज एक गिरोह बनाकर पीड़ित परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की फिराक में घूमते रहते हैं।
इसी के कारण 17 अगस्त को अकरम व अहसान कलियर से अपने घर बेड़पुर में आ रहे थे। आरोपी हाथों में लाठी-डंडे, सरिये और धारदार हथियार लेकर बेड़पुर के कब्रिस्तान के पास घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अकरम और अहसान कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो उन्होंने उन दोनों पर हमला कर दिया। इसमें अहसान और अकरम गंभीर घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सभासद दिलबाग, दीन मोहम्मद, अकरम, सलीम, शाहनवाज, इमरान, जुबैर, वसीक, सनव्वर, इंतजार, शेरखान, शहरून अहमद के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।