फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed against 12 people for election rivalry

Roorkee News: 12 लोगों के खिलाफ चुनावी रंजिश में मुकदमा दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 12 people for election rivalry

विज्ञापन
रुड़की। चुनावी रंजिश के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट को मुकदमे की जांच मिली है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर निवासी दो पक्षों में चुनावी रंजिश चल रही है। एक पक्ष के मोहम्मद यूनुस ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी नावेद पक्ष के लोगों ने 18 अप्रैल को शाम के वक्त भतीजे अनस को दुकान जाते वक्त रास्ते में रोककर हमला किया था। इस बीच अनस को बचाने सुफियान को भी नावेद पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जबकि दूसरे पक्ष के जुनेद आलम ने बताया था कि भाई सुहेब 18 अप्रैल को हार्डवेयर की दुकान पर बैठा था। तभी मोहम्मद यूनुस पक्ष के लोगों ने मारपीट कर भाई को गंभीर घायल कर दिया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मोहम्मद यूनुस, दिलशाद, नौशाद, अनस, सुफियान और नावेद, सुऐब, आवेश, समद, मतलूब, अनीस और इंतजार माधोपुर कोतवाली गंगनहर कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed