फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case against six in case of kidnapping of businessman

Roorkee News: व्यापारी के अपहरण के मामले में छह पर मुकदमा

Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case against six in case of kidnapping of businessman
दुकान का सामान लेकर लौट रहे व्यापारी का अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




अपहरण व मारपीट के मामले में साजिद के भाई राशिद ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शौकीन के साथ करीब एक माह पहले उसके भाई साजिद की कहासुनी हो गई थी। इसपर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। 14 सितंबर की रात को साजिद लंढौरा से अपनी दुकान का सामान लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी शौकीन, रिजवान, शमशाद, रईस, गुफरान और मुस्लिम ने सोलानी पुल के पास साजिद को रोक लिया और लोहे की रॉड व सरियों से उसकी पिटाई की। इस दौरान फायरिंग भी की गई। वहीं मौके पर पहुंचे उसके दूसरे भाई आरिफ की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद आरोपी साजिद का अपहरण कर गांव में अपने घर ले आए और उसे बंधक बना लिया। राहगीरों के सूचना देने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिससे उसके भाई की जान बच सकी। आरोप है कि इस दौरान शौकीन पक्ष ने उन्हें झूठे आरोप में फंसाने के लिए अपने पक्ष के एक व्यक्ति के पैर पर गोली भी चलाई। घटना में उसके भाई साजिद और आरिफ घायल हो गए। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि तहरीर पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed