फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car overturns in a pit on service road, driver injured

सर्विस मार्ग पर गड्ढे में पलटी कार, चालक घायल

Sun, 15 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Car overturns in a pit on service road, driver injured
सर्विस मार्ग पर एक कार गहरे गड्ढे में पलट गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कार पलटने से सर्विस मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम किशनपुर के पास हाईवे के किनारे सर्विस मार्ग एक वर्ष से टूटा है। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार दोपहर सहारनपुर निवासी शहजाद कार से इकबालपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह किशनपुर के पास सर्विस मार्ग पर पहुंचे तो अचानक कार का पहिया गहरे गड्ढे में जा गिरा और कार पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला। वहीं, हादसे से सर्विस मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीधा कर हटवाया और जाम खुलवाया। मोहित कुमार, शहजाद, राशिद, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि एक वर्ष से सर्विस मार्ग टूटा पड़ा है। कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि सही कराने की सुध नहीं ले रहा है। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही एनएच के अधिकारियों से इस बाबत बैठकर कर सर्विस मार्ग को सही करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed