फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Camp started for Kanwariyas

पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ियों के लिए शिविर शुरू

Tue, 19 Jul 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Camp started for Kanwariyas
कांवड़ सेवा समिति हकीमपुर तुर्रा की ओर से कांवड़ शिविर का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अब ये शिविर 26 जुलाई तक नियमित चलता रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीमपुर तुर्रा में शुरू कांवड़ सेवा शिविर में समिति के सदस्य किसलय सैनी ने बताया कि शिविर 12 वर्षों से चल रहा है। शिविर में कांवड़ियों के जलपान के साथ ही ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। शिविर में सुबह नाश्ते के साथ ही दोपहर और शाम का खाना भी दिया जाता है। शिविर 18 से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि साहित्यकार एसके सैनी रहे। कन्या को भोग लगाकर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर तेजपाल, समाजसेवी नीटू सैनी, बाबा सीताराम, कवि विनय प्रताप, मंजिता चौधरी, सरदार गुरमीत सिंह, प्रवीण सैनी, संजय सैनी, अशोक, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद

रोटरी क्लब ने बांटे फल
रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के सदस्यों ने मंगलवार को बोट क्लब के पास अग्रसेन पार्क में शिव भक्त कांवड़ियों को फल बांटे। क्लब अध्यक्ष डॉ. एलपी सिंह एवं क्लब सचिव आदर्श कपानिया ने कहा कि रोटरी क्लब के सदस्य हमेशा साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में अपना सकारात्मक सहयोग देते हैं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, अचल मित्तल, वैभव सिंह, नीता मित्तल, रजत अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, आरएस गुप्ता, केएम कंसल, अनिल चड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed