फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Call to make Harish Rawat CM in 2022

2022 में हरीश रावत को सीएम बनाने का आह्वान

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Call to make Harish Rawat CM in 2022
कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार और हरीश रावत को सीएम बनाने के लिए अभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को आदर्श नगर स्थित श्री गार्डन में कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर अब तक हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य किया और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आज भाजपा भेदभाव की राजनीति कर देश में संप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने तमाम दुष्प्रचार जनता के सामने किया, लेकिन इस विपरीत परिस्थिति में भी कांग्रेस में सच्ची निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं ने पार्टी और समाज के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवा जोश के साथ एक बार फिर वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

साथ ही वर्ष 2024 में केंद्र में भी सत्ता परिवर्तन तय है। इस दौरान आह्वान किया गया कि वर्ष 2022 के चुनाव में हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना है। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर विशाल डोभाल, जगदेव सिंह सेखों, राम बिहारी गुप्ता, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, सुभाष सरीन, रणविजय सिंह सैनी, डॉ. राकेश गौड़, डॉ. रकम सिंह, हाजी सलीम खान, ईश्वर लाल शास्त्री, मुनफैत, श्याम सिंह नाग्यान, प्रेम सागर पुरी, कलीम खान, कुलदीप सूर्यवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed