फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Call to BJP workers to gear up for election preparations

Roorkee News: भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

Fri, 16 Oct 2026 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Call to BJP workers to gear up for election preparations
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को लंढौरा स्थित रामलीला भवन में हुई। बैठक में राज्य मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और घर-घर तक संपर्क स्थापित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। खानपुर विधानसभा के विस्तारक हरीश सिंह रावत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में विकास पाल, भगत सिंह, सुबोध शर्मा, चरण सिंह, मांगेराम गोर, अनंत चौधरी, रोहित नायक, संजीव चौधरी, संदीप सैनी, सुनील सैनी, संजय पाल, प्रदीप पाल, अमित चौहान, बृजेश त्यागी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed