फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CAGRAGENS-2017 today

काग्रिजेंस-2017 का आगाज आज

Thu, 23 Mar 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 23 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में तीन दिनी तकनीकी महोत्सव काग्रिजेंस-2017 का आगाज शुक्रवार को होगा। इसमें तकनीक के विभिन्न रंगों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। साथ ही सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आईआईटी के मल्टी एक्टीविटी सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में काग्रिजेंस-2017 के आयोजक सदस्यों और फैकल्टी मेंबर्स ने बताया कि इस बार काग्रिजेंस में तकनीकी शोधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यही कारण है कि इसकी थीम यूरेका-2.0 रखी गई है। आयोजन में तकनीकी दुनिया के दिग्गजों की अेार से कार्यशाला और प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इस बार काग्रिजेंस में सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके तहत विशेषज्ञों की ओर से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर सिस्टम स्थापित करने के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही कैशलेस इकॉनामी के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। तीन दिन में 200 से अधिक इवेंट का आयोजन कर लगभग 20 लाख रुपये के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत पहले दिन कव्वाली और दूसरे दिन कामेडी नाइट का आयोजन होगा। अंतिम दिन 26 मार्च को बालीवुड सिंगर धमाल मचाएंगे। इससे पहले 24 मार्च को मुख्य अतिथि अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम केरल के उपनिदेशक विक्रम साराभाई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु का रिकार्डेड भाषण भी होगा।  पत्रकार वार्ता के दौरान प्रो. डीके नौडियाल, डा. संजय उपाध्याय, अनंत प्रताप सिंह, आयुष निगम, शुभम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed