{"_id":"6273e50c9ecc234d2630f1c6","slug":"businessman-committed-suicide-married-woman-consumed-poison-roorkee-news-drn410891561","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने की आत्महत्या, विवाहिता ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने की आत्महत्या, विवाहिता ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगहों पर एक कपड़ा कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि एक विवाहिता ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों जगहों पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र सुभाष नगर निवासी सचिन त्यागी (30) की पनियाला रोड पर कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए। इस पर पत्नी कमरे में गई तो सचिन त्यागी का शव फंदे से लटका था। शोर मचाने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंची। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी सास और पुत्रवधू में किसी बात को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया। इससे नाराज पुत्रवधू ने बृहस्पतिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सास और पुत्रवधू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाहिता की हालत खतरे से बाहर है।