फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bus collided with tractor-trolley, operator serious

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई रोडवेज बस, परिचालक गंभीर

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with tractor-trolley, operator serious
रुड़की। रुड़की रोडवेज डिपो की बस सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अभी तक मामले में रोडवेज की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। यात्रियों को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब एक बजे रुड़की रोडवेज की बस दिल्ली से रुड़की लौट रही थी। इस दौरान बस जैसे ही लिब्बरहेड़ी के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर काफी राहगीर भी एकत्र हो गए। इस दौरान हादसे में परिचालक विपिन कुमार व चालक बलवंत सिंह घायल हो गए। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। इसके बाद दोनों को मुजफ्फरनगर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई, लेकिन परिचालक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रात को ही दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया। बताया जा रहा है कि रुड़की रोडवेज को हाल ही में कुछ नई बसें मिली हैं। जिस बस के साथ दुघर्टना हुई है। वह इन नई बसों में से ही एक है।
विज्ञापन

दिल्ली से आ रही बस की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई थी। इसमें परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक कपूर, एसएसआई, रुड़की डिपो
करीब 15 यात्री थे बस में सवार
बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय बस में करीब 15 लोग सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। जीएम आलोक बनवाल ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही रुड़की डिपो के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं चालक और परिचालक को इलाज के लिए भिजवाया गया। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed