फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bus colided with car, 40 passanger saved

बस-कार की भिड़ंत, 40 यात्रियों की जान बची

Tue, 24 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 24 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
bus colided with car, 40 passanger saved
कार से भिड़ंत के बाद खाई में लटकी बस - फोटो : amarujala

हाईवे पर शनि मंदिर मोड़ के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज घूम पर मेरठ डिपो की रोडवेज बस और तीर्थयात्रियों की कार के बीच भिड़ंत हो गई। कार बचाने के चक्कर में बस आधी खाई में झूल गई। इससे बस सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस का दरवाजा खाई की तरफ खुलने पर इमरजेंसी विंडो से यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। गनीमत रही इस दौरान बस नहीं पलटी। लेकिन कोई सवारी चोटिल नहीं हुई।

विज्ञापन


मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस मंगलवार सुबह हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ रही थी। केरल के तीर्थयात्रियों को लेकर एक टैक्सी कार दिल्ली की ओर से हरिद्वार जा रही थी। शनि मंदिर के पास घूम पर ओवरटेक करने के दौरान कार रोडवेज बस के सामने आ गई। कार बचाने के लिए रोडवेज चालक अंबरीश बस को किनारे ले गया। इसके बावजूद कार और बस की ड्राइवर साइड क्षतिग्रस्त हो गई और बस घूमकर आधी खाई में झूल गई।
विज्ञापन


बस में सवार करीब 40 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जरा सी हलचल पर बस खाई में गिर सकती थी। लेकिन चालक ड्राइवर ने बड़ी सावधानी से नीचे उतरकर इमरजेंसी विंडो से सबको बाहर निकलवाया। उसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली से चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में झूल रही बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। दोनों ड्राइवरों के एक दूसरे की गलती निकालने पर हंगामा होने लगा। उसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को लेकर कोतवाली पहुंची। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed