{"_id":"57f936c94f1c1bcd4027069a","slug":"burglary-in-house-one-lac-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर एक लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amarujala
आईआरआई कालोनी स्थित एक क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए । घटना के समय परिजन बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत आईआरआई कालोनी में विजय त्यागी परिवार के साथ एक क्वार्टर में रहते है। शनिवार सुबह विजय त्यागी फैक्ट्री में गए थे। उसकी पत्नी रुबी त्यागी एक नर्सिंग होम में कार्य करती है। वह नर्सिंगहोम चली गई। जबकि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई।
विज्ञापन
क्वार्टर में ताला लगा हुआ था। इस बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने क्वार्टर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब विजय त्यागी की बेटी ट्यूशन पढ़ने के बाद घर आई। दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर वह भीतर गई तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उसने अपने मम्मी और पापा को इस बात की जानकारी दी। मामले की जानकारी पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। विजय त्यागी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन