फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brought Ganga water from Haridwar and performed *Abhishek* at the Karnadham Temple

Roorkee News: हरिद्वार से गंगाजल लाकर कर्णधाम मंदिर में किया अभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 05:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Brought Ganga water from Haridwar and performed *Abhishek* at the Karnadham Temple
कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा प्राचीन शिव मंदिर और महमूदपुर में प्राचीन मंदिर भगवान शंकर कर्णधाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया। इमलीखेड़ा में महाशिवरात्रि पर एक मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने पहले महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद शिव भक्तो ने भगवान शिव का बेलपत्रों, फूलों, फल, पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक किया। इस दौरान इमलीखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने भी सभी शिवभक्तों के साथ जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ क्षेत्र के विभिन्न सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके अलावा मेहवड़ कलां, बाजूहेड़ी, मेहवड़ खुर्द, बेलड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, माजरी सहित देहात क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed