फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   broadday light robbery at bank officer's house

बैंक अधिकारी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट

Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 20 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
broadday light robbery at bank officer's house
लूट की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala
बैंक अधिकारी के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 10 लाख रुपये के गहने और हजारों रुपये की नकदी आदि लूट ली। घटना के समय बैंक अधिकारी की पत्नी घर में अकेली थी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत सुभाष नगर में रावत टैंट हाउस वाली गली में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सिविल लाइंस में स्पेशल असिस्टेंट के पद पर तैनात दिनेश कुमार वर्मा का मकान है। उनका बेटा राहुल बाहर पढ़ता है। बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है। दिनेश कुमार वर्मा सुबह के समय बैंक चले गए। घर में उनकी पत्नी संगीता वर्मा अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे एक युवक उनके घर आया और पीने के लिए पानी मांगा। उसने  बताया कि वह बराबर में स्थित एक प्लाट में नींव की खुदाई का काम कर रहा है। बातचीत के दौरान ध्यान भंग हो जाने पर एक बदमाश चुपके से भीतर घुस गया। संगीता वर्मा पानी लेने के लिए जैसे ही अंदर गई तभी नकाबपोश बदमाश बाथरूप से बाहर निकल आया। उसके हाथ में चाकू था। महिला ने उसे देखकर चिल्लाने का प्रयास किया तो तीन और बदमाश अचानक भीतर आ गए जिसमें पानी मांगने वाला बदमाश भी शामिल था। 
विज्ञापन


संगीता वर्मा के मुताबिक चाकूओं से लैस तीनों बदमाशों के मुंह पर कपड़े बंधे थे। केवल पानी मांगने वाले बदमाश का ही मुंह खुला हुआ था। इसके बाद चारों बदमाशों ने उसके हाथ-पांव बांध दिए और गर्दन पर चाकू रखकर अलमारी की चाबी मांगी। इसके साथ ही गहने एवं नकदी के बारे में पूछा। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू मारकर उसका हाथ जख्मी कर दिया। नतीजतन वह डर गई और उसने बदमाशों को चाबी के बारे में बता दिया। करीब आधा घंटे तक बदमाश पूरे घर को खंगालते रहे और  लाखों रुपये के गहने और हजारों रुपये की नकदी लूट ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश जाने लगे तो महिला ने हाथ-पांव खोलने की विनती करते हुए आश्वासन दिया कि वह शोर नहीं मचाएगी। आखिर बदमाशों ने उसके पांव खोल दिए, लेकिन हाथ बांधे ही रखे। बदमाशों के बाहर जाते ही महिला ने गेट के पास आकर शोर मचाया। कुछ ही देर में पड़ोसी आ गए। उन्होंने महिला के हाथ खोले और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता संगीता वर्मा ने बताया कि बदमाश 10 हजार रुपये की नकदी के अलावा एक हीरे की अंगूठी, छह सोने की अंगूठी, चार सोने की चेन, आठ सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, कानों की बाली, पाजेब आदि गहने ले गए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 


दारोगा पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
रुड़की। दिनदहाड़े हुई लूट की इस दुस्साहसिक वारदात से एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप नाराज हैं। उन्होंने हलका दरोगा प्रदीप तोमर को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल को निर्देश हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करें। एसएसपी राजीव स्वरूप ने कहा कि यदि कोई भी पुलिस अधिकारी या फिर कर्मी लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed