फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BRO employee's body found in drain

बीआरओ कर्मचारी का हाईवे किनारे नाले में मिला शव

Wed, 27 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
BRO employee's body found in drain
रुड़की में रोडवेज के पास मिले शव के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
बीआरओ के कर्मचारी का शव हाईवे किनारे नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास नाले में एक शव पड़ा है। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाश ली। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान कालूराम (36) निवासी रिया वाड़ी जाटो का वास जिला नागौर राजस्थान के रूप में हुई। पता चला कि कालूराम सीमा सड़क सुरक्षा संगठन की इंजीनियरिंग विंग में कर्मचारी थे और वर्तमान में जोशीमठ में कार्यरत थे। घर जाने के लिए वह रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे थे। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। रोडवेज बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed