फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brake on the transfer of state property

यूपी से संपत्ति हस्तांतरण पर ब्रेक

Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही उत्तर प्रदेश से संपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। हालांकि इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग ने पहले ही शासनादेश जारी कर दिया है लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि अब चुनाव के बाद नई सरकार इसे अमलीजामा पहनाएंगे।
विज्ञापन


रुड़की और हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग की करोड़ की संपत्तियां हैं। इसमें दो सौ से अधिक आवास औैर गेस्ट हाउस के साथ सैकड़ों बीघा जमीन शामिल हैं जो उत्तराखंड को हस्तांतरित होनी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर सहमति के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने भी संपत्ति हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है लेकिन, स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश नहीं मिले हैं। न हस्तांतरण के संबंध में धरातल पर कोई कार्रवाई हो पाई है। अब आचार संहिता लग गई है। जिसकी वजह से संपत्ति के हस्तांतरण के कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है। रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित का कहना है कि अभी यूपी से संपत्ति हस्तांतरण के संबंध में कार्रवाई नहीं हो पाई है। चुनाव के बाद ही इस पर अमल किया जाएगा। यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुनील यादव का कहना है कि अभी शासन से संपत्ति हस्तांतरण के संबंध में दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। अब चुनाव के बाद इस पर कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed