{"_id":"6147770b8ebc3e916b72bbb3","slug":"brahmin-society-needs-to-be-united-kaushik-roorkee-news-drn390907054","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत : कौशिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित समारोह में समाज की प्रतिभाओं और बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट होने का आह्वान किया।
रविवार को आदर्शनगर स्थित एक वैंक्वेट हॉल में ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज बिना संगठित हुए प्रगति नहीं कर सकता, इसलिए समाज का संगठित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि संजय पालीवाल ने कहा कि हरिद्वार जिले में ब्राह्मण समाज के करीब एक दर्जन से अधिक संगठन हैं। अलग-अलग काम करने के बजाय सभी को एकजुट होना चाहिए ताकि समाज के लिए अच्छा कार्य मिलकर किया जा सके। कार्यक्रम संयोजक नीतिन शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम ऊंचा करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। इस दौरान 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक पाने वाली कनक शर्मा, पलक भारद्वाज और साक्षी शर्मा को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा, युवा अध्यक्ष शोभित गौतम, पार्षद जेपी शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा, पूर्व दर्जाधारी निरुपमा गौड़, पार्षद नवनीत शर्मा, पंडित रमेश सेमवाल, धर्मवीर शर्मा, अरविंद गौतम, गौरव कौशिक, वेद मणि शर्मा, अरुण शर्मा, सुधांशु वत्स, बिट्टू शर्मा, सतीश कौशल और अविनाश आदि मौजूद रहे।