फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Both engines of BJP government seized: Pilot

भाजपा सरकार के दोनों इंजन हुए सीज: पायलट

Tue, 08 Feb 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Both engines of BJP government seized: Pilot
रुड़की स्थित गणेशपुर में आयोजित कांग्रेस की सभा को संबोधित करते राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्र? - फोटो : ROORKEE
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। उनके दोनों इंजन सीज हो चुके हैं। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झबरेड़ा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र जाति के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। शेरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार के दोनों इंजन सीज हो गए हैं। भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। इस कारण जनता इस बार कांग्रेस के पक्ष में लामबंद नजर आ रही है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता को अनेक प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। भाजपा सरकार किसान व नौजवानों की विरोधी है। वहीं मंगलौर विधानसभा के टिकोला गांव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के पक्ष में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। यहां भी उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किए और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर राजस्थान से कांग्रेस विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ. गौरव चौधरी, जितेंद्र पंवार, संजीव प्रधान, श्रीगोपाल नारसन, राजेंद्र चौधरी, संजय कुमार, जगदेव सिंह सेखो कलीम अंसारी, ऋषिपाल बालियान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed