फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Books of private publishers will not be used in schools: CEO

स्कूलों में निजी प्रकाशकों की नहीं लगेंगी किताबें : सीईओ

Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Books of private publishers will not be used in schools: CEO
शिकायत मिलने पर स्कूल के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

I

Iकिताबों को लेकर निजी स्कूल मनमानी नहीं कर सकेंगे। निजी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताब ही लगेगी। जबरन निजी प्रकाशकों की किताबें बच्चों पर थाेपने वाले स्कूलों पर विभाग नजर रखेगा। शिकायत मिलने पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।I
Iएक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र को लेकर निजी स्कूलों ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई स्कूलों ने निर्धारित किताबों की दुकानों निजी स्कूल की किताब बेचने के लिए अधिकृत किया है। दुकानदारों ने किताब और कॉपियों का बंडल बनाया हुआ है। इन्हें मनमाने दामों पर देने की तैयारी है जबकि शासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि स्कूलों में एनसीईआरटी की ही किताबें लगाई जाएंगी।I
विज्ञापन

निजी प्रकाशक की केवल वह किताब लगेगी जो एनसीईआरटी में नहीं है। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार केके गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की ही किताब लगेगी। कोई भी स्कूल बच्चों पर निजी प्रकाशकों की किताबें न थोपे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं फिर से इस संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने के संबंध में कोई शिकायत उन्हें मिलती है तो वह इस संबंध में सख्त कार्रवाई करेंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed