फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bonfires are being lit to protect against the increasing cold

Roorkee News: बढ़ती ठंड से बचाव के लिए जलाए जा रहे अलाव

Fri, 19 Dec 2025 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bonfires are being lit to protect against the increasing cold
कोहरे के कारण लगातार गिरते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत पिरान कलियर की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इससे कलियर में बेसहारा, जरूरतमंद और जायरीनों को ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन




ठंड बढ़ने और कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। नगर पंचायत पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से प्रमुख चौराहों, रैन बसेरा, पर्किंग, फव्वारा चौक, झंडा चौक कलियर चौक सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष समीना ने कहा कि ठंड के मौसम में जायरीनों गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर पंचायत पूरी तरह से तैयार है। अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई और निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अलाव जलने के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी समस्या की सूचना नगर पंचायत को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed