फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Body of missing person found from Kankhal in Bhogpur

Roorkee News: भोगपुर में मिला कनखल से गुमशुदा व्यक्ति का शव

Wed, 02 Jul 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Body of missing person found from Kankhal in Bhogpur
भोगपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास गुमशुदा 38 वर्षीय कनखल निवासी एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




बुधवार सुबह ग्रामीण भोगपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अपने खेत पर गए। इसी दौरान ग्रामीणों को पेट्रोल पंप के पास पड़ा एक शव दिखा। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो शव की शिनाख्त मुकेश कुमार निवासी शिवपुरी कॉलोनी, सजरावाला कनखल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार की गुमशुदगी कनखल थाने में दर्ज है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed