{"_id":"62d17e28539e1d47d368b4f2","slug":"boat-club-jammed-school-children-were-upset-roorkee-news-drn417275244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोट क्लब पर लगा जाम, आफत में फंसी बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोट क्लब पर लगा जाम, आफत में फंसी बच्चों की जान
विज्ञापन
रुड़की में सुबह के समय बोट क्लब चौराहे पर कांवड़ यात्रा को लेकर बल्लियां लगाकर बंद किए गए रास्ते ?
- फोटो : ROORKEE
शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल के बाद भी जाम स्थानीय लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। शुक्रवार सुबह स्कूल के समय बोट क्लब पर जाम लगने से स्कूली बच्चे फंस गए और 15 मिनट तक जाम से जूझते रहे। वहीं, शहर में कई स्थानों पर पूरे दिन रुक-रुककर जाम लगता रहा।
शहर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हर चौराहे से लेकर हाईवे और कांवड़ पटरी पर पुलिस बल तैनात है। इतना ही नहीं बोट क्लब, चंद्रशेखर चौक पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कांवड़ पटरी पर कोई चार पहिया वाहन नहीं आएगा। बावजूद इसके कांवड़ पटरी पर चार पहिया वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे बोट क्लब और चंद्रशेखर चौक पर जाम लग गया। ऐसे मेें बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावकों दोपहिया वाहन जाम में फंस गए। 15 मिनट तक जाम में फंसे रहने के कारण बच्चे स्कूल देरी से पहुंचे।
लोडर वाहन भी भर रहे फर्राटा
कांवड़ पटरी मार्ग पर छोटे लोडर वाहन रोक के बाद भी चल रहे हैं। इससे शुक्रवार को चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइंस बाजार, नगर निगम पुल, मेन बाजार, बोट क्लब पर सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी जूझते रहे लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पाया।