{"_id":"62d2fe2a1e2e6c3ac97c4526","slug":"bloody-conflict-between-two-sides-in-old-enmity-roorkee-news-drn4174002144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
डाडा फरखपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। खूनी संघर्ष में एक दंपती घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
भगवानपुर क्षेत्र के गांव डाडा फरखपुर निवासी रविंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार देर शाम अपने घर के पास खड़े थे। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उसने अपने परिवार को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति और परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
इस पर रविंद्र पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। हमले में रविंद्र और उसकी पत्नी मिथिलेश घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।