फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody clash on farm, five injured

Roorkee News: खेत पर खूनी संघर्ष, पांच घायल

Mon, 05 May 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash on farm, five injured
जमीन के झगड़े में खेत पर हुए खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को परिवार के लोग कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रुड़की कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में तनातन चली आ रही है। यह विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। एक पक्ष के भूषण का कहना है कि वह सुबह के वक्त खेत पर भूसा उठाने के लिए गए थे। इस बीच दूसरे पक्ष ने वहां पर जाकर जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग अवैध हथियार लेकर खेत में पहुंच गए। उन्होंने उनके परिवार को चारों ओर से घेर लिया।



लाठी-डंडों और अवैध हथियारों के बल पर दूसरे पक्ष के लोगों ने सिकंदर, लक्ष्मी चंद, रूपेश समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद किसी तरह उनके परिवार के लोग भी खेत पर पहुंच गए और उन्होंने हमलावरों से उनकी जान बचाई। इसके बाद खेत पर भी काफी तनातनी और बवाल जैसा माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


किसी तरह अन्य ग्रामीणों ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद घायलों को उनके परिवार के लोग रुड़की कोतवाली लेकर पहुंचे। उप निरीक्षक सूरत शर्मा ने बताया कि जमीन पर दोनों पक्ष अपना कब्जा बता रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप



जमीन के झगड़े को लेकर रविवार सुबह हुए संघर्ष के बाद एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली आकर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। आरोप है कि एक दरोगा ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें मेडिकल के लिए पर्ची तक नहीं दी। करीब 30 मिनट पर वह कोतवाली में ही हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए बैठे रहे। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी देहात कार्यालय का रूख किया लेकिन एसपी देहात अवकाश पर होने के चलते उन्हें नहीं मिल पाए।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed