{"_id":"5e5ff1d88ebc3eebbd6a2c97","slug":"blackmail-is-being-done-by-a-young-lady-from-iit-student-roorkee-news-drn3382839126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के छात्र का जम्मू की युवती कर रही ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के छात्र का जम्मू की युवती कर रही ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी के एक पीएचडी के छात्र को उसके सहपाठी की गर्लफ्रेंड व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल कर झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही है। साथ ही मिलने की मिलने का दबाव बना रही है। छात्र ने परेशान होकर मामले में पुलिस से लिखित में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली में आईआईटी के पीएचडी के एक छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके सहपाठी की जम्मू कश्मीर की एक युवती गर्लफ्रेंड है। दोनों मोबाइल में आपस में बातचीत करते हैं। इस बीच सहपाठी ने उसके मोबाइल से भी कई बार अपनी गर्लफ्रेड को कॉल की। आरोप है कि अब युवती उसके व्हाट्सएप पर गलत मैसेज भेज रही है। वहीं कॉल कर बात करने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकी दी रही है। छात्र ने बताया कि जब उसने बात करने से मना कर दी तो युवती ने उसके सहपाठी को कॉल कर बताया है कि वह उसे परेशान कर रहा है। सहपाठी उसकी बातों में आकर उससे झगड़ा कर रहा है। छात्र ने पुलिस को मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में छात्र के सहपाठी से पूछताछ की जाएगी।