फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJPmen put their stamp on three favorite contenders

तीन पसंदीदा दावेदारों पर भाजपाइयों ने लगाई अपनी-अपनी मुहर

Tue, 11 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
BJPmen put their stamp on three favorite contenders
झबरेड़ा में विधानसभा चुनाव को लेकर रायसुमारी करते भाजपाई। - फोटो : ROORKEE
भाजपा की ओर से विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा से पहले रायशुमारी कराई जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को रुड़की विधानसभा के लिए पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी की। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अपनी पसंद के तीन दावेदारों के नाम पर्ची पर लिखकर बॉक्स में डाले।
विज्ञापन

आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में सौ से अधिक भाजपाई रायशुमारी के लिए जुटे। देहरादून से आए भाजपा के प्रदेश मंत्री पुष्कर काला और वरिष्ठ भाजपा नेता केदार जोशी ने कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोली। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, महेंद्र काला, संजय अरोड़ा, डॉ. अनिल शर्मा, नितिन शर्मा, वैद्य टेक वल्लभ, मनोज तोमर, सतीश कौशिक, डॉ. कल्पना सैनी, आशुतोष समेत कई नेताओं की ओर से दावेदारी की गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता की ओर से अपनी पसंद के तीन दावेदारों के नाम पर्चियों पर लिखकर बॉक्स में डाले गए। उन्होंने बताया कि पर्चियों में अंकित नामों की सूची तैयार कर हाईकमान को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद हाईकमान नामों पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन

उधर झबरेड़ा में चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना अपना पक्ष रखा। इनमें झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, वैजयंती माला, जुगेंद्र सिंह, सुरेंद्र मोघा, सुरेंद्र दाबसे, हरपाल हवलदार, भारती सिंह, अमीलाल वाल्मीकि, हर्ष दौलत, चंदरपाल व राजपाल ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। इसके साथ ही पर्यवेक्षक कुलदीप व आदित्य ने एक-एक को अलग कमरे में बुलाकर पर्ची पर नाम लिखवाकर एक बॉक्स में डलवाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुबोध शर्मा, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉ. सुरेश चौधरी, राजीव चौधरी, ऋषिपाल, जितेंद्र, हेमा, नरेंद्र तोमर, सतीश शर्मा व पवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने तीन विकल्पों में भरा एक ही नाम
दावेदारों के लिए डलवाई जा रही पर्चियों में कई कार्यकर्ताओं की पसंद एक ही थी। ऐसे में उन्होंने जो तीनों विकल्पों में एक ही दावेदार का नाम अंकित किया। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी पसंद के दावेदार की दावेदारी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed