फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bjp workers going for protest against cm with black flags arrested

काले झंडे लेकर आ रहे भाजपाई गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 11 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp workers going for protest against cm with black flags arrested
भाजपा कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर सीएम का विरोध करते हुए - फोटो : amarujala

बुग्गावाला क्षेत्र में बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग पर बने नौ पुलों तथा आईटीआई का उद्घाटन करने के लिए सीएम हरीश रावत के पहुंचने से पहले काले झंडे दिखाकर विरोध कर रहे भाजपा विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रायघटी के पास गिरफ्तार कर लिया। भाजपाइयों का आरोप था कि पुलों के निर्माण में केंद्र सरकार का भी पैसा लगा है। बावजूद इसके भाजपा सांसद और विधायकों को उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं किया गया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो घंटे देरी से बुग्गावाला क्षेत्र के तेलपुरा स्थित उद्घाटन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए काले झंडे लहराते हुए आ रहे भाजपा विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले और कार्यकर्ताओं को छह किलोमीटर पहले ही रायघटी नदी के पास रोक लिया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने काले झंडे लेकर सीएम हरीश रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिर पुलिस भाजपाइयों को गिरफ्तार कर रुड़की ले आई  जहां से कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम रावत विकास के नाम पर झूठ फैला रहे हैं। पुल निर्माण का जो श्रेय सीएम लेना चाहते हैं उसमें केंद्र सरकार का भी पैसा लगा है। बावजूद इसके भाजपा सांसद और विधायकों को उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। करीब चार बजे पहुंचे सीएम हरीश रावत ने यहां लोकार्पण कर पुलों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

घाड़ क्षेत्र को मिलेगा डिग्री कालेज और अस्पताल 
बंदरजूड में आईटीआई तथा तेलपुरा में पुलों का उद्घाटन करने के बाद सीएम हरीश रावत ने जनसभा को संबोधित करते हुए उन घोषणाओं का पिटारा भी खोला जिसकी आस लिए दूर-दूर से ग्रामीण जनसभा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घाड़ क्षेत्र में डिग्री कालेज और एक अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि वे घाड़ क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं। जल्द ही क्षेत्र में 23 घंटे बिजली दिए जाने की व्यवस्था सुचारु कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलपुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने और विकास का मार्ग अवरुद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और पूर्व में पैदा की अस्थिरता के बाद भी राज्य को विकास की पटरी पर लाने के लिए हर संभव कोशिश की। इसी का परिणाम है कि आज घाड़ क्षेत्र में हो रहा विकास विरोधियों की आंखों में चुभ रहा है। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है। आने वाले समय में घाड़ क्षेत्र विकास का पैमाना बनेगा। उन्होंने घोषणा की कि लोगों की समस्याओं के मद्देनजर क्षेत्र में अस्पताल और डिग्री कालेज का निर्माण कराया जाएगा। घोषणाओं के दौरान लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत किया। जनसभा की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश असलम खान ने की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी, बरखा रानी, विजय पाल, उस्मान प्रधान, घाड़ विकास उपाध्यक्ष नासिर प्रधान, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद विधायक, गुरनाम सिंह, प्रधान सुरेंद्र सिंह, चंदरपाल सिंह, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। 
नहीं हुई तहसील की आस पूरी 
क्षेत्र के लोग बुग्गावाला को तहसील बनीाने की सालों से मांग कर रहे हैं। जनसभा में भी लोगों ने बैनर आदि लेकर सीएम को अपने इस दर्द से अवगत कराने की कोशिश की, सीएम इस बाबत एक शब्द भी नहीं बोले।
केंद्र के पाले में डाली गेंद
बुग्गावाला। लक्सर में अंबेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लिए बिना सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन पर आरोप लगाकर अफवाह फैलाई जा रही है कि कांग्रेस ने एससी जाति में उच्च जातियों को शामिल कर दिया है। कहा कि इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है। जातियों का चयन केंद्र सरकार का अधिकार है। उसमें राज्य की कांग्रेस सरकार की कोई भूमिका नहीं है। 
शाम को मिला खाना 
दरअसल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर दो बजे निर्धारित था, लेकिन आयोजकों ने भीड़ जुटाने के लिए लोगों को 11 बजे का समय दिया हुआ था। इस पर अधिकांश लोग बिना खाए पिए ही जनसभा स्थल पर जुटने शुरू हो गए। सीएम निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे देरी से पहुंचे। उनके जाने के बाद शाम को करीब छह बजे लोगों को कुछ खाने पीने को मिल सका।  

भगवानपुर में ही कर ली गिरफ्तारी 
भाजपा कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए कस्बे से कूच की तैयारी में थे। भाजपा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौहान के नेतृत्व में 40 से अधिक कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर गांव करौंदी से निकले, लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें निजी मुचलके पर भगवानपुुर थाने से रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed