{"_id":"61fff8f2d8c6bf26c230e40d","slug":"bjp-will-ensure-proper-development-of-kaliyar-naib-singh-roorkee-news-drn4034399185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कराएगी कलियर का समुचित विकास : नायब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कराएगी कलियर का समुचित विकास : नायब सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलियर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने जनसंपर्क किया। भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि उनके साथ जनसंपर्क कर जनता को संबोधित किया।
धनौरी के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ कोरोना टीकाकरण का व्यापक आंदोलन चलाकर जनहित का काम किया है। भाजपा ने कलियर विधानसभा का विकास करने के लिए मुनीश सैनी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए अपील की। भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कहा कि कलियर विस क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यहां की जनता आज जिन समस्याओं से जूझ रही है आने वाले सालों में एक-एक कर हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, कलियर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, सुभाषनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत ओसवाल, विधानसभा प्रभारी, योगेश चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी आदि मौजूद रहे।