फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP leader lands sold by partner

साझेदार ने ही बेच दी भाजपा नेता की भूमि 

Thu, 18 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 18 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP leader lands sold by partner
fir registerd - फोटो : demo pic

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित साहू के हिस्से की भूमि उन्हीं के ही साझेदार ने हड़प ली। एसआईटी के आदेश पर श्यामपुर पुलिस ने साझेदार, उसकी पत्नी एवं एक दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


देवपुरा चौक के पास साहू कुंज निवासी भाजपा नेता रोहित साहू ने एसआईटी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने श्यामपुर क्षेत्र के गांव गाजीवाली में अपने दोस्त राजीव गुप्ता निवासी गणेशपुरम कालोनी कनखल के साथ मिलकर भूमि खरीदी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि साझेदार राजीव गुप्ता ने बिना बंटवारा किए ही अपने साथी सूरज कुकरेती निवासी नई बस्ती खडख़ड़ी को बेच दी और कुछ भूमि अपनी पत्नी वर्षा गुप्ता को दान करना दर्शाई जबकि सूरज कुकरेती ही जमीन खरीदते वक्त हुए बैनामे में बतौर गवाह है, उसे भली भांति पता है कि उक्त भूमि साझेदारी में खरीदी गई थी। आरोप है कि साझेदार को संपत्ति बेचने का अधिकार बिलकुल भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी संजय गुंज्याल के आदेश पर श्यामपुर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साक्ष्य एकत्र कर लेने के बाद गिरफ्तारी होना तय है। इधर, भाजपा नेता रोहित साहू ने मांग कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed