फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP has no respect for its own workers: Prince

भाजपा में अपने ही कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं : प्रिंस

Tue, 11 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
BJP has no respect for its own workers: Prince
नगर निगम के पार्षदों की ओर से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा संगठन पर हमला बोला है। प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के रुड़की विधानसभा कोआर्डिनेटर नरेश प्रिंस ने कहा कि भाजपा भले ही सर्वसमाज के सम्मान का दावा करती हो लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा में अपने ही कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। सम्मान के लिए भाजपा पार्षदों को इस्तीफा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरेश प्रिंस ने कहा कि भाजपा के पार्षद कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर विकास के प्रस्तावों को गिरा देते हैं। नियमानुसार नगर निगम में वर्ष भर में चार बोर्ड मीटिंग होनी चाहिए लेकिन भाजपा के मेयर बैठक बुलाने में कतराते हैं। इससे शहर का विकास ठप हो रहा है। आरोप लगाया गया कि मेयर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, हाल ही में वायरल हुई ऑडियो इसका प्रमाण है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा दावा करते हैं कि रुड़की की सारी सड़कें चमकाई गई हैं जबकि सड़कें अपनी स्थिति स्वयं बता रही हैं। जोन प्रभारी अमित मिश्रा ने कहा कि जनता भाजपा कांग्रेस के इरादों को समझ चुकी है और प्रदेश में अब आप की सरकार बननी तय है। पत्रकार वार्ता में समीर, गुलफाम, प्रमोद आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed