फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP expelled Dhandera Mandal Vice President from the party

Roorkee News: भाजपा ने ढंडेरा मंडल उपाध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित

Sun, 26 Oct 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 26 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
BJP expelled Dhandera Mandal Vice President from the party
रुड़की। भाजपा ने पार्टी विरोधी आचरण करने पर ढंडेरा मंडल उपाध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई के बाद से स्थानीय स्तर पर पार्टी के सदस्यों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ़ मधु सिंह की ओर से जारी आदेशानुसार के मुताबिक सनेश्वर सिंह मंडल उपाध्यक्ष ढंडेरा को पार्टी विरोधी आचरण एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग करने के कारण पार्टी के सभी दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया गया है। यह निर्णय जिला प्रभारी आदित्य चौहान से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की एकजुटता और अनुशासन ही पार्टी की शक्ति है और इसे बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना अनिवार्य है। भारतीय जनता पार्टी सदैव अनुशासन, मर्यादा और संगठन की गरिमा को सर्वोपरि मानती है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या असंयमित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी संगठन में मर्यादा, निष्ठा और आदर्शों का पालन करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed