फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP committed atrocities on Scheduled Castes: Arya

%भाजपा-बसपा ने किया दलित वर्ग पर अत्याचार%

Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
BJP committed atrocities on Scheduled Castes: Arya
मंगलौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य। - फोटो : ROORKEE
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आरक्षित वर्ग के लोगों को कुचलने का काम किया है। साढ़े चार साल में उनका भाजपा में दम घुट रहा था। भाजपा सरकार अनुसूचित जाति पर अत्याचार कर रही थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में सरकार बनाकर कांग्रेस दलितों और पिछड़ों का विकास करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक काजी निजामुद्दीन के पेट्रोल पंप पर आयोजित ‘आरक्षित वर्ग को रोजगार दो’ जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही अनुसूचित जाति का अपमान करती रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भाजपाई हमेशा अपमानित करते हैं। अब अनुसूचित जाति के लोग जागरूक हो चुके हैं और वह भाजपा, बसपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति पर अनेक अत्याचार किए, जिससे दुखी होकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा 60 पार का नारा लगा रही है, लेकिन जनता इस नारे की हवा निकालने का काम करेगी। उन्होेंने कहा कि झबरेड़ा और भगवानपुर में जहरीली शराब से कई मौतें हुईं।
विज्ञापन

इनमें अधिकतर लोग अनुसूचित जाति के थे, लेकिन भाजपा के किसी नेता ने मृतकों के परिवारों से मिलना तक उचित नहीं समझा। चुनाव में भाजपा के नेता आरक्षित वर्ग के लोगों को सिर्फ बहलाने का काम करते हैं। 70 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जबकि भाजपा इस समाज का लगातार अपमान करती आ रही है। क्षेत्रीय विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा व बसपा अनुसूचित जाति के विकास पर नहीं, उनके वोट पर नजर रखती हैं। आरक्षित वर्ग के लोग अब दोनों पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेंगे। पिछली कांग्रेस सरकार ने समाज के हित में अनेक योजनाएं चलाई थीं, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। इस कारण समाज के लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर राव आफाक अली, रश्मि चौधरी, विजेंद्र जाति, प्रद्युम्न अग्रवाल, अजय मौर्य, प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी, राजीव राठौर, डॉ. सुशील मौर्य, पंकज कुमार, ओमवीर सिंह, राहुल कुमार, ओम सिंह, चौधरी इस्लाम, संजीव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed