{"_id":"62a89eefc09ba559146462a5","slug":"bjp-candidate-malvati-s-victory-in-ward-by-election-roorkee-news-drn414533545","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत
विज्ञापन
कांटे की टक्कर के बाद भाजपा महिला प्रत्याशी ने वार्ड के उपचुनाव में 33 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाला।
लक्सर तहसील सभागार में वार्ड नंबर चार शिवपुरी पूर्वी सभासद के उपचुनाव के मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। दो राउंड में गिनती का दौर चला। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी मालवती देवी को 173, निर्दलीय प्रत्याशी नीरू को 151 और तीसरी प्रत्याशी पूजा को 169 मत मिले। आठ मत निरस्त हुए। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी मालवती देवी को 135, नीरू को 124 और पूजा को 126 मत मिले। पांच मत निरस्त किए गए। भाजपा प्रत्याशी मालवती को कुल 308, नीरू को 275 और पूजा को 275 मत मिले। चुनाव अधिकारी रमेश चंद नौटियाल ने भाजपा प्रत्याशी मालवती देवी को 33 वोटों से विजयी घोषित किया। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
तहसील परिसर में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और मालवती देवी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाइयां बांटी गईं। मालवती देवी ने कहा कि यह जीत वार्ड के सभी लोगों की जीत है। वह जीत का कर्ज वार्ड में विकास कार्य कर उतारने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष निपेंद्र चौधरी, सभासद सचिन मित्तल, विकास खटाना, मंगता हसन, महेंद्र धीमान आदि मौजूद थे। संवाद