फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP and Congress dividing people instead of development: Raine

भाजपा और कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांट रही: शमशुद्दीन राईन

Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress dividing people instead of development: Raine
‘भाजपा ने पांच साल प्रदेश में विकास करने के बजाय मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। भाजपा हिंदुओं और कांग्रेस मुस्लिमों के आधार पर समाज को बांटने का काम कर रही है। जबकि, बहुजन समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करती है।’ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीडी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन में राईन ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने जनता को जातिवाद में बांटने का कार्य किया है। दोनों पार्टियों के नेता एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उत्तराखंड में पहले कांग्रेस ने पांच साल तक कोई विकास कार्य नहीं किया और अब भाजपा सरकार ने पांच वर्ष में विकास के बजाय सिर्फ मुख्यमंत्री बदले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरिद्वार कुंभ में करोड़ों का घोटाला किया। इसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा चुनाव में भगवानपुर सीट से बसपा नेता सुबोध राकेश को विजयी बनाने की अपील की। सुबोध राकेश ने कहा कि वे अपने भाई एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. सुरेंद्र राकेश के सपनों को पूरा करने के लिए मैदान में खड़े हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे क्षेत्र का विकास करेंगे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। मौके पर प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज राज सिंह, मास्टर नरेश गौतम, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, सुरेंद्र सैनी, चौधरी श्यामपाल, पूर्व प्रधान पवन त्यागी, मोहम्मद इरफान मलिक, बाबू असरफ मलिक, भूरा पहलवान, नीरज सैनी, सतपाल मोहम्मद, इसरार, मुस्तफा, चौधरी शीशपाल, बाबू अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed