फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'BJP and Congress could not stop the migration from the mountain'

उत्तराखंड बनने के बाद भी लोगों के सपने आज भी अधूरी: कोठियाल

Wed, 03 Nov 2021 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
'BJP and Congress could not stop the migration from the mountain'
लक्सर में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली में मौजूद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ? - फोटो : ROORKEE
भगवानपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पहाड़ों से पलायन नहीं रोक सकी हैं। अगर आप सत्ता में आई तो पलायन रोकने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम कर्नल अजय कोठियाल और प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कस्बे में रोजगार गारंटी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा भगवानपुर से होते हुए कुंजा बहादरपुर, बिनारसी, चुड़ियाला, खेलपुर और मेन बाजार से होते हुए वापस रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके बाद रविदास मंदिर परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड नव निर्माण के लिए ही आम आदमी पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद जनता के सपने पूरे नहीं किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता, उन्हें पांच हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। इस दौरान इंजीनियर संदीप, राव फाजिल, राव अफात, नवनीत राठी और पवन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार:
‘उत्तराखंड बनने के बाद भी लोगों के सपने अधूरे’
कर्नल अजय कोठियाल ने लक्सर में निकाला रोड शो
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद आज भी लोगों के सपने और उम्मीदें अधूरे हैं। कहा कि अगर आप सत्ता में आती है तो लोगों के सपनों का उत्तराखंड बनाया जाएगा। वहीं, उन्होंने लक्सर में कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कर्नल अजय कोठियाल ने लक्सर में रोड शो निकाला। लक्सर गांव में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की वंदना से रोड शो की शुरुआत की गई। रोड शो हरिद्वार रोड से पुरकाजी रोड होते हुए शेखपुरी में जाकर समाप्त हुआ। यहां पर आयोजित सभा में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बने 21 साल हो गए हैं, लेकिन भाजपा व कांग्रेस में से किसी ने भी उत्तराखंड के लोगों के सपने पूरे नहीं किए हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में विकास का मॉडल तैयार किया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। कहा कि दिल्ली के मॉडल को देखकर प्रदेशभर में लोगों का पार्टी को भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। पार्टी प्रदेश में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सूबे की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनेगी। कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर हर परिवार के युवा बेरोजगार को पांच हजार रुपये मासिक भत्ता, किसानों के पुराने बिजली के बिल माफ कर मुफ्त बिजली, पहाड़ों से पलायन रोकने और सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इस दौरान चौधरी महीपाल सिंह, मोहम्मद यूसुफ, मनीष कुमार, हितेश कुमार, नितेश कुमार, शहजाद, अभिषेक, सनव्वर, रहीस, फजल हसन, शेर अली, डॉ. अरविंद कुमार, गुलफाम अंसारी, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed