{"_id":"67c0aa4796b7dbcb7603f98c","slug":"bike-riding-miscreants-looted-bba-student-roorkee-news-c-5-1-drn1027-629759-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बीबीए के छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बीबीए के छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीबीए के एक छात्र को डरा-धमकाकर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए। छात्र ने लूटपाट की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मोबाइल नंबर के आधार पर तीनों बदमाशों की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी कपिल ने पुलिस को बताया कि वह बीबीए का छात्र है। कुछ दिन पहले उसकी सोशल मीडिया पर एक युवक से जान-पहचान हुई थी। युवक ने उसे बताया था कि उसका एयरलाइंस में सलेक्शन हो गया है। वह भी एयरलाइंस में नौकरी करना चाहता है तो वह उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच युवक ने कपिल को अपना मोबाइल नंबर भी दिया जिसके बाद दोनों की मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी।
कपिल ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे युवक की उसके पास कॉल आई थी और उसने कोर कॉलेज के पास हाईवे पर अंडरपास के पास मिलने बुलाया था। इस पर वह बाइक उठाकर अंडरपास पर आ गया था। वहां उसकी मुलाकात युवक से हुई। इस बीच युवक ने कॉल करके अपने दो और साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे धमकाकर पर्स में रखे 1700 रुपये की नकदी, मोबाइल, ईयर फोन लूट लिया और फरार हो गए। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जिस युवक से छात्र की मोबाइल पर बातचीत हो रही थी उस नंबर की आईडी निकलवाई जा रही है। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग पर उठ रहे सवाल
पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग की जा रही है जबकि बदमाश आए दिन गंगनहर पटरी और हाईवे पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस चेकिंग पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।
शहर में गश्त, हाईवे पड़े खाली
पुलिस की ओर से शहर में तो गश्त किया जा रहा है लेकिन हाईवे पर गश्त के नाम पर लीपापोती की जा रही है। इसके चलते आए दिन हाईवे पर वारदात हो रही हैं। बदमाश भी पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाकर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं।