{"_id":"679fb8605d2e6cea050c4d7d","slug":"bike-riders-neck-cut-by-chinese-manja-another-one-also-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1031-609826-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाइक सवार के गले पर चीनी मांझे से लगा कट, एक अन्य भी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाइक सवार के गले पर चीनी मांझे से लगा कट, एक अन्य भी हुआ घायल
विज्ञापन
Iवसंत पंचमी पर क्षेत्र में जमकर पतंगबाजी हुई। पतंगबाजी में चीनी मांझे का भी इस्तेमाल हुआ। इस दौरान चीनी मांझे की चपेट में आकर अलग-अलग स्थानों पर एक बाइक सवार समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
I
Iपिछले कुछ समय में चीनी मांझे की चपेट में आकर युवकों की मौत व घायल होने की खबरे सामने आई थीं। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को चीनी मांझे का खतरा बताते हुए इसका उपयोग नहीं करने की अपील कर रहा है। इसके अलावा चीनी मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद इसका इस्तेमाल पूरी तरह रुक नहीं रहा है। रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर क्षेत्र में पतंगबाजी के शौकीनों ने जमकर पतंग उड़ाई। इसमें चीनी मांझे का भी खूब इस्तेमाल हुआ। इस दौरान नगर रेल ओवरब्रिज पर बाइक सवार भूपेश चीनी मांझे की चपेट में आ गया। ओवरब्रिज से गुजरते समय चीनी मांझा उसकी गर्दन और हाथ से लिपट गया। इससे भूपेश का गला और हाथ की उंगलियों में गहरा कट लग गया। गनीमत रही कि समय रहते उसने मांझे को देख लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
I
Iइधर, नगर के भुरनी मार्ग पर भी एक राहगीर संदीप चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि किसी के घायल होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कहीं कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।I