फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider dies due to tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 16 Feb 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor-trolley collision
पिरान कलियर। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। उधर, युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों ने इमलीखेड़ा चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार शाम इमलीखेड़ा-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर हकीमपुर तुर्रा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार रोहित (25) पुत्र अनिल सैनी निवासी हकीमपुर तुर्रा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित को स्थानीय लोगों और पुलिस ने एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। हादसे से भड़के ग्रामीणों, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों ने देर रात इमलीखेड़ा चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने इमलीखेड़ा पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया। साथ ही क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की दिनरात ओवरलोड वाहन दौड़ते हैं, जिनसे क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक महताब निवासी नहर गांव यमुनानगर, हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही वाहन को कब्जे ले लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाया जाएगा। पुलिसकर्मियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर जय भगवान सैनी, अनिल पाल, आदित्यराज सैनी, अर्जुन सैनी, अभिषेक सैनी, राहुल सैनी, संजय सैनी, बसंत सैनी, पवन सैनी, सुमति सैनी, मधु सैनी, विशाल सैनी, सिद्धार्थ सैनी, मुकुल सैनी, जोनी पाल, आशु सैनी, टीटू सैनी, अर्जुन कश्यप, विपिन सैनी, प्रताप सैनी, राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed